फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डायल 112 पुलिस टीम पर हमला, वाहन का शीशा तोड़ा

Tue, 27 Oct 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। कुमारगंज थाना क्षेत्र के गोकुला पूरे छीटन तिवारी गांव में मारपीट की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर एक युवक ने हमला कर दिया। आरोपी ने ईंट-गुम्मे से पुलिस वाहन के बगल वाले गेट का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डायल 112 के वाहन संख्या यूपी 32 डीजी 8741 पर तैनात सिपाही संजय कुमार यादव ने सोमवार शाम कुमारगंज थाने में तहरीर दी। इसके अनुसार, रविवार शाम गांव की सरिता के साथ मारपीट की सूचना पर वह वाहन चालक होमगार्ड मनोज कुमार उपाध्याय के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहां आरोपी रोहित के परिजनों से पूछताछ की जा रही थी।
आरोप है कि इसी दौरान रोहित गालीगलौज करने लगा और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए ईंट-गुम्मे से पुलिस वाहन पर हमला कर दिया। इससे वाहन के बगल वाले गेट का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपी ने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें