अयोध्या। राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक व बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर में आयोजित जिला और मंडलीय ट्रायल में एक भी खिलाड़ी नहीं पहुंचा। निर्धारित समय पर चयन प्रक्रिया पूरी कराने के लिए खेल विभाग की ओर से व्यवस्था की गई थी, लेकिन खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के चलते ट्रायल नहीं हो सका।
खेल निदेशालय की ओर से प्रस्तावित ट्रायल में जिला स्तरीय चयन ट्रायल सुबह 11 बजे और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल दोपहर दो बजे से निर्धारित था। इसमें अयोध्या मंडल के अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, बाराबंकी और अमेठी के खिलाड़ियों को प्रतिभाग करना था। इसके बावजूद किसी जिले से खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में शामिल होने नहीं पहुंचे। यह प्रतियोगिता 24 से 26 नवंबर तक आगरा में प्रस्तावित है।