मया बाजार। अलनाभारी गांव में दर्जनों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों के अनुसार यहां लगा 25 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर जल गया है। उपकेंद्र बाकरगंज में शिकायत दर्ज कराने के चार दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। इससे खेतों की सिंचाई नहीं हो रही है। रात में घरों में अंधेरा छाया रहता है।
विज्ञापन
राकेश वर्मा, ईश्वर दीन यादव, अरविंद यादव, दशरथ वर्मा, काशीनाथ पांडेय, सुरेश वर्मा आदि ने बताया कि बिजली निगम के कर्मचारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अधिशासी अभियंता राम आशीष यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाकर जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।