यूपी के अयोध्या में डोगरा रेजिमेंट सेंटर के एमटी पार्क में घास काटते समय सेना के लांस हवलदार की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब लांस हवलदार सोमवार की शाम मशीन से पार्क की घास काट रहे थे।
विज्ञापन
37 वर्षीय नीतीश गाटे लांस हवलदार के पद पर पांच मराठा लाइट रेजिमेंट यूनिट में तैनात थे। वह महाराष्ट्र के अकोला जिले के कुरनखेड़ा थाना क्षेत्र के बोरगांव के रहने वाले थे। घटना के संबंध में सेना की ओर से मृतक लांस हवलदार के भाई मुकेश गाटे को सूचना दे दी गई है।
परिवार के सदस्य महाराष्ट्र से अयोध्या के छावनी क्षेत्र स्थित डोगरा रेजिमेंट सेंटर पहुंच रहे हैं। हादसे में लांस हवलदार की मौत के बाद पांच मराठा लाइट रेजिमेंट यूनिट के सैन्य अधिकारियों और जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।