अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में पीएचडी सत्र 2023-24 के लिए 29 विषयों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित की है। विलंब शुल्क के साथ अभ्यर्थी 23 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे।
पीएचडी प्रवेश समन्वयक प्रो. फरुख जमाल ने बताया कि 20 अप्रैल को पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। बायोकेमेस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, गणित एवं सांख्यिकी, पर्यावरण विज्ञान, अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास, इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व, प्रौढ़ एवं सतत् शिक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विषय में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही अप्लाइड साइंस एवं ह्यूमिनिटी में गणित, भौतिकी व वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, भौतिकी, वाणिज्य, प्राचीन इतिहास, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, मध्यकालीन इतिहास, सैन्य विज्ञान, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्कृत, समाजशास्त्र, उर्दू विषय में पीएचडी के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी ने बताया कि प्रवेश संबंधी सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।