फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: साथी अधिवक्ता की गिरफ्तारी से वकीलों में आक्रोश

Tue, 11 Feb 2025 08:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र के बनबीरपुर गांव में थार से कुचलने के बाद परिजनों को धमकाने व कार में टक्कर मारने के मामले में अधिवक्ता चंदन त्रिपाठी को आरोपी बनाने से वकीलों में भारी आक्रोश है। इसे लेकर मंगलवार को फैजाबाद बार एसोसिएशन के सामान्य सदन की बैठक हुई।
विज्ञापन

थाना कैंट की पुलिस की ओर से अधिवक्ता चंदन त्रिपाठी के प्रति किए गए व्यवहार पर बैठक में मौजूद अधिवक्ताओं ने गहरा रोष व्यक्त किया। बैठक के दौरान पुलिसिया कार्यवाही से नाराज अधिवक्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। पूर्व अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने अधिवक्ता संघ से टकराने वाले को ईंट का जवाब पत्थर से देने की जरूरत बताई।
पूर्व अध्यक्ष पारसनाथ पांडेय ने बेगुनाह अधिवक्ता को फर्जी रूप से फंसाकर जेल भेजने की निंदा की। सदन में पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा, केशवराम वर्मा, पूर्व मंत्री राम शंकर यादव,आलोक खरे, धनुष श्रीवास्तव आदि ने आक्रोश जताया। रिमांड मजिस्ट्रेट शिवांगी त्रिपाठी के रिमांड पर लेते समय की गई कार्यवाही के प्रति नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता को फर्जी फंसाए को लेकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ रणनीति बनाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बुधवार की सुबह 11 बजे सामान्य सदन की बैठक होगी, जिसमें सर्व सम्मत से विचार-विमर्श करने के बाद कार्यवाही शुरू की जाएगी। बैठक में महामंत्री गिरीश तिवारी, उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
अधिवक्ता चंदन त्रिपाठी की गिरफ्तारी के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इसके लिए आईजी व एसएसपी को पत्र लिखा गया है। अधिकारियों को लिखे पत्र में जिले में 10 वर्षों से तैनात सिपाहियों ज्ञान यादव और ओपी सिंह पर अपराधियों से संपर्क होने, अपराधियों की पैरवी करने के दबाव बनाने, अधिवक्ता के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। वहीं थाना प्रभारी कैंट पंकज सिंह पर निर्दोष अधिवक्ता को गाली देते हुए असभ्य तरीके से पुलिस वाहन में बैठाने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें