फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जीआईसी में 4.92 करोड़ से बनेगा इंडोर स्टेडियम

Sun, 01 Feb 2026 08:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में बच्चों और युवाओं को बेहतर खेल मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 4.92 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मिनी इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है। इस परियोजना के लिए शासन स्तर से पहली किस्त 2.16 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। इसी महीने निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। परियोजना पूरी होने के बाद जिले के खिलाड़ियों को एक ही परिसर में कई इनडोर खेलों के अभ्यास का अवसर मिल सकेगा।
विज्ञापन

इंडोर स्टेडियम में चार बैडमिंटन कोर्ट, बाॅस्केटबॉल कोर्ट, जिम्नास्टिक हॉल, टेबल टेनिस और ताइक्वांडो के लिए सुविधाएं विकसित होंगी। इसके अलावा आउटडोर खेलों को बढ़ावा देने के लिए परिसर में क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी के लिए अलग-अलग मैदान विकसित किए जाएंगे। इंडोर हॉल में ही हैंडबॉल, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेलों के प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के नियमित प्रशिक्षण के लिए खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। निर्माण एजेंसी सीएनडीएस को एक वर्ष की निर्धारित समय-सीमा के भीतर मिनी इंडोर स्टेडियम का निर्माण पूरा करना है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मानकों की जिम्मेदारी डीआईओएस और जीआईसी के प्रधानाचार्य की होगी।


खिलाड़ियों के लिए रहेंगे बेहतर सुविधा
खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, लॉकर सुविधा, प्राथमिक उपचार कक्ष, पेयजल और स्वच्छता की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएगी। डीआईओएस डॉ. पवन तिवारी ने बताया कि इनडोर स्टेडियम बनने के बाद जिले में बच्चों को खेल को बढ़ावा मिलेगी और वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें