फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्टेट जीएसटी के राडार पर 402 भट्ठा संचालक

Sun, 01 Feb 2026 08:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सतीश पाठक
विज्ञापन

अयोध्या। ईंट भट्ठों से संग्रह बढ़ाने के लिए स्टेट जीएसटी ने सक्रियता बढ़ाई है। अयोध्या जोन में साल भर में दो लाख रुपये तक कर जमा करने वाले ईंट भट्ठों की सूची बनाई गई है। इनमें पहले चरण में 402 ईंट भट्ठे चिह्नित हुए हैं, जिन्होंने 50 हजार से भी कम कर दिया है। इनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
स्टेट जीएसटी के अयोध्या जोन में 2,120 ईंट भट्ठे संचालित हैं। इनमें आईटीसी लेने वाले 24 ईंट भट्ठों को 12% टैक्स देना होता है। जबकि, कोयले पर आईटीसी न लेने वाले 2,096 भट्ठे 6% टैक्स जमा करते हैं। बीते दिनों विभागीय समीक्षा में ईंट भट्ठों से राजस्व बढ़ाने पर चर्चा हुई तो सबसे कम कर देने वाले भट्ठे चिह्नित किए गए। इनमें 1102 ऐसे ईंट भट्ठे मिले, जो साल भर में दो लाख रुपये से भी कम कर जमा करते हैं।
विज्ञापन




इनमें भी 402 भट्ठों ने वर्ष 2024-25 में 50 हजार रुपये से भी कम कर दिया था। जबकि, 257 भट्ठा संचालकों ने 50 हजार से एक लाख रुपये व 443 भट्ठा संचालकों ने एक से दो लाख के बीच कर जमा किया था। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि ईंट भट्ठों पर इतनी कम संख्या में ईंट की बिक्री नहीं हो सकती। इसलिए इनकी जांच की आवश्यकता पर बल दिया गया। प्रथम चरण में 50 हजार रुपये से भी कम जीएसटी जमा करने वाले भट्ठे विभाग की राडार पर हैं। एसआईबी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें सेक्टरवार छापा मारकर हकीकत जानेंगी।

इनसेट

इस बार 4.13 करोड़ बढ़ा राजस्व संग्रह
गतवर्ष ईंट भट्ठों से 31.94 करोड़ रुपये का जीएसटी मिली थी। ईंट भट्ठों के सत्यापन समेत अन्य कार्यों की वजह से इस बार 36.08 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ, जो कि गतवर्ष की तुलना में 13% अधिक है।
विज्ञापन


स्टेट जीएसटी के अपर आयुक्त ग्रेड-1 संतोष कुमार ने बताया कि 50 हजार रुपये तक जीएसटी देने वाले ईंट भट्ठों की धारा 73 के तहत जांच कराई जा रही है। अलग-अलग टीमें पड़ताल कर रही हैं। रास्ते में ईंट ले जा रहे वाहनों को रोककर उनके बिल भी जांचे जा रहे हैं। अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें