फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अमृत भारत एक्सप्रेस का ट्रायल सफल, आज मुंबई के लिए होगी रवाना

Mon, 27 Apr 2026 08:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन पर खड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस।
विज्ञापन
अयोध्या। रेलवे की नई पहल के तहत अयोध्या से मुंबई के बीच शुरू की जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस (02212) का ट्रायल सोमवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। डीआरएम सुनील कुमार वर्मा की निगरानी में किए गए इस परीक्षण में ट्रेन की रफ्तार और तकनीकी व्यवस्थाओं को परखा गया। उन्होंने धाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

ट्रायल के सफल होने के बाद मंगलवार को अयोध्या धाम जंक्शन से इस ट्रेन को मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए शाम 4.45 बजे वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी सहित अन्य लोग शामिल होंगे।


सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाई जाएगी, जबकि भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की जाएगी। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें