अयोध्या। अयोध्या कैंट और मुंबई के बीच एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अप्रैल से शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को वाराणसी से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साप्ताहिक ट्रेन (22111/22112) यात्रियों को सीधे मुंबई तक यात्रा का सुविधाजनक विकल्प देगी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को पत्र के माध्यम से इस नई सेवा की जानकारी दी। विधायक ने बताया कि अयोध्या से मुंबई जाना लोगों के लिए आसान होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर भी इस अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह नई रेल सेवा अयोध्या और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए बेहत कनेक्टिविटी होगी। (संवाद)