फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: होटल में युवती के यौन उत्पीड़न का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 21 Jul 2026 08:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के एक होटल में युवती के यौन उत्पीड़न का आरोप है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर गोरखपुर निवासी युवक के खिलाफ होटल में यौन उत्पीड़न, पीछा करने और धमकी देने समेत विभिन्न आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एफआईआर में युवती ने आरोप लगाया गया है कि 16 मई को आरोपी युवती को बहला-फुसलाकर अयोध्या के एक होटल में ले गया। वहां उसकी इच्छा के विरुद्ध कपड़े उतारने का प्रयास किया, अभद्र व्यवहार किया और यौन उत्पीड़न किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
बताया कि आरोपी पहले युवती का निजी वीडियो चोरी-छिपे रिकॉर्ड कर इंटरनेट पर वायरल कर चुका है, जिससे उसे सामाजिक बदनामी का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी वह अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन और संदेश भेजकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। हाल ही में आरोपी पर युवती के भाई को आपत्तिजनक संदेश भेजने और एक परिचित के माध्यम से उसका लोकेशन पता करने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि तारीख के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें