तारुन। दिवाली पर दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद में हमले का आरोप है। बाजार निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि वह 7 नवंबर को तारुन चौराहे की दक्षिण पट्टी पर दुकान लगाए थे। आरोप है कि बगल में दुकान लगाने वाले बीकापुर क्षेत्र के तेंदुआ माफी निवासी सूरज कौशल ने उनका सामान फेंकना शुरू कर दिया।
लोगों के समझाने पर उन्होंने अपनी दुकान हटाकर चौराहे की उत्तर पट्टी पर लगा ली। इसी रंजिश में उसी दिन शाम करीब पांच बजे सूरज कौशल छह अज्ञात लोगों के साथ वाहन से दुकान पर पहुंचे। रॉड और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया।
शोर सुनकर उनके पुत्र रजत कसौधन आए तो उन पर भी हमला किया। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। हमलावरों ने दुकान में रखे सामान तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिए। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन ले जाया गया। थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।|(संवाद)