फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शराब की दुकान में तोड़फोड़, सेल्समैन को धमकाया

Wed, 11 Nov 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
पूराबाजार। महाराजगंज के बाकरगंज बाजार स्थित कंपोजिट शराब की दुकान में कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोपियों ने सेल्समैन को गाली देते हुए दुकान में रखे सामान के साथ सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर सेल्समैन को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

पूराबाजार निवासी जगदंबा सिंह के अनुसार बाकरगंज बाजार में पत्नी सोनम के नाम से कंपोजिट शराब की दुकान है। 8 नवंबर की सुबह करीब सात बजे रोशननगर निवासी अरुण निषाद, रोली, रूबी और रमावती दुकान पर पहुंचे। चारों ने वहां मौजूद सेल्समैन राजेश को गाली दी। इसके बाद दुकान में रखे सामान और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
आरोपियों ने बगल में स्थित देसी शराब की दुकान पर रखे पानी के कैंपर भी तोड़ दिए। विरोध करने पर सेल्समैन को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। थानाध्यक्ष महाराजगंज देवेंद्र सिंह ने बताया कि संचालक की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें