फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 'पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दें प्रधानमंत्री...,' अजय राय बोले- सरकार के साथ खड़ी है कांग्रेस

Mon, 28 Apr 2025 02:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या पहुंचे अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दें। कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ खड़ी है। देश के लोग भी सरकार के साथ खड़े हैं। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला बहुत ही दुखद घटना है। केंद्र सरकार को इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। मौजूदा समय में जो भी देश के खिलाफ हैं, उनको प्रतिबंधित करना चाहिए। 

विज्ञापन


अजय राय ने आगे बोलते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। कहा कि जो भी घटनाएं हो रही हैं, उससे स्पष्ट है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। 29 अप्रैल से उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा है। वह अमेठी और रायबरेली में रहेंगे। 

यह भी पढ़ेंः- Lucknow News: सिलेंडर से लगी आग, 80 झुग्गियां जलकर राख; आंखों के सामने अपना सब कुछ जलता देख बिलख पड़े लोग

आज लगातार संविधान पर हमला हो रहा है

अजय राय ने बताया कि यहां के बाद राहुल गांधी कानपुर जाएंगे। वहां आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार वालों से मिलेंगे। अपनी संवेदना प्रकट करेंगे। उन्होंने कहा कि लगातार संविधान पर हमला हो रहा है। संविधान को बचाने के लिए आज देशभर में संविधान बचाओ रैली हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें