फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: एसटीएफ ने पकड़ी सिंथेटिक ड्रग्स फैक्टरी, सरगना समेत दो तस्कर गिरफ्तार; ड्रग्स बनाने का सामान बरामद

Mon, 28 Apr 2025 10:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

एसटीएफ ने अयोध्या में सिंथेटिक ड्रग्स फैक्टरी पकड़ी है। टीम ने सरगना समेत दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ड्रग्स बनाने का सामान बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
सिंथेटिक ड्रग्स बनाने वाले तस्कर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में सिंथेटिक ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। एसटीएफ ने 812 ग्राम मेफेड्रान और ड्रग्स बनाने का अन्य सामान पकड़ा है। इस दौरान सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना समेत दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (यूपी एसटीएफ) ने सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के सरगना समेत दो तस्करों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने 812 ग्राम नशीला पदार्थ मेफेड्रान (एमडी) सहित भारी मात्रा में केमिकल्स और ड्रग्स बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ेंः- यूपी: कई जिलों में चली आंधी से तीन की मौत, लू के थपेड़ों से अब चार मई तक राहत; इन जिलों में आज होगी बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद कयूम और बिपिन बाबूलाल पटेल के रूप में हुई है। कयूम अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र का निवासी है। दूसरा आरोपी बिपिन गुजरात के मैसाना जिले का मूल निवासी है। वह वर्तमान में अहमदाबाद में रह रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें