फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'SP सरकार में दो साल तक नहीं होता था गन्ने का भुगतान...', मंत्री शाही बोले-योगी ने किसानों की आय की दोगुनी

Thu, 13 Mar 2025 10:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

कृषि मंत्री ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार ने सत्ता में आने के बाद सभी किसानों का समय पर गन्ने का भुगतान किया। गन्ना मिलों की क्षमता में वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
किसान मेला एवं प्रदर्शनी में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या के रुदौली में सात दिवसीय मां कामाख्या धाम महोत्सव आयोजित किया गया। इस सात दिवसीय महोत्सव के दौरान दो दिवसीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शामिल हुए। 

विज्ञापन


बुधवार को कृषि मंत्री और भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महोत्सव न्यास के मुख्य संरक्षक विधायक रामचंद्र यादव व अध्यक्ष रविकांत तिवारी मोनू मौजूद रहे।  

सपा सरकार में रुका था किसानों का करोड़ों का गन्ना भुगतान

उन्होंने कृषि विभाग के विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। समापन गोष्ठी पर कृषि मंत्री शाही ने सपा सरकार पर जुबानी हमला बोला। कहा कि सपा सरकार में किसानों का दो साल तक गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होता था। किसानों का करोड़ों रुपये का गन्ना भुगतान रुका था। 

कृषि मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में एमएसपी पर सात मीट्रिक टन फसल की खरीदारी होती थी। भाजपा सरकार ने एमएसपी पर 52 हजार मीट्रिक टन फसल की खरीदारी की। इससे योगी सरकार में किसानों की आय दोगुनी हुई है।

51 प्रगतिशील किसान सम्मानित

कृषि मंत्री ने बताया कि कृषि विभाग ने विगत वर्षों में किसानों को ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो और सावा जैसी फसलों के मिनी किट निशुल्क वितरित किए। कृषि मंत्री शाही व विधायक रामचंद्र यादव ने किसानों को ट्रैक्टर की चाभी, अनाज की मिनी किट व उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों सहित 51 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें