फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बच्चों के विवाद में भिड़ गए बड़े, कई लोग घायल; पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन का किया चालान

Fri, 27 Dec 2024 05:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में बच्चों के विवाद में बड़े भिड़ गए। कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन का चालान कर दिया। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में बच्चों के झगड़े में बड़ों ने आपस में विवाद कर लिया। चचेरे भाई-बहनों पूजा व शुभम और दूसरे पक्ष के अरुण में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। 

विज्ञापन


इसकी शिकायत करने रेशमा पत्नी बच्चाराम केशवराम के घर पहुंची। केशवराम की घर महिलाएं व पुरुष शिकायत सुनने की बजाय मारपीट पर उतारू हो गए। इसे देखते ही बड़ों ने लाठियां निकाल लीं। इसमें रेशमा को हल्की चोट लगी है। 

लाठियों से मारा पीटा

मामला रुदौली कोतवाली क्षेत्र के नयापुरा मजरे ग्राम पंचायत सड़री का है। पीड़ित बच्चाराम का कहना कि मेरी पत्नी, पुत्री पूजा को सगे भाई केशव राम, जगजीवन, अरुण, अर्जुन ने लाठियों से मारा पीटा है। घटना की सूचना पर आई पुलिस दोनों पक्षों को शुजागंज चौकी ले आई। 

दोनों पक्षों का चालान किया गया

इसमें से एक पक्ष से दो एक पक्ष से एक का पुलिस ने चालान कर दिया। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि दोनों लोगों का बच्चों का आपसी झगड़ा था। इसमें बड़ों ने विवाद कर लिया था। दोनों पक्षों का चालान किया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें