फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: क्षय रोगियों को अपर निदेशक ने बांटी पोषण पोटली

Wed, 25 Feb 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
8-दर्शननगर ​स्थित सीएमओ सभागार में क्षय रोगियों को पोषण पोटली बांटते अपर निदेशक व अन्य।-स्वास्थ - फोटो : काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बुधवार को अपर निदेशक और सीएमओ ने क्षय रोगियों को पोषण पोटली बांटी। दर्शन नगर स्थित सभागार में दोनों अधिकारियों ने क्षय रोगियों को बेहतर खानपान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

अपर निदेशक डॉ. बीके सिंह चौहान ने कहा कि टीबी के मरीजों को सामान्य की तुलना में अतिरिक्त प्रोटीन व न्यूट्रीशन की आवश्यकता होती है। पोषण पोटली के अतिरिक्त सहजन, दाल, दूध, पनीर के साथ हरी शाक-सब्जी के सेवन के लिए कहा गया है। सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने बताया कि टीबी के मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से दिया जाता है।
सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी की जांच व दवा निशुल्क उपलब्ध है। आईएमए से जुड़े चिकित्सक, जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, स्वयंसेवी संस्था आदि से अपील है कि क्षय रोगियों को गोद लेकर निक्षय मित्र बनें और उन्हें पोषण के साथ मानसिक रूप से मदद करें, जिससे जिले में टीबी को समाप्त किया जा सके।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संदीप शुक्ला ने बताया कि फेफड़े के मरीज के साथ रहने वाले लोगों को सामान्य व्यक्ति की तुलना में टीबी होने की अधिक संभावना रहती है। ऐसे लोग संबंधित सीएचसी-पीएचसी पर टीबी की जांच करा सकते हैं। कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पीसी भारती, एसएलटीएलएस उमेश शुक्ला, खालिद, प्रधान सहायक आंजनेय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें