फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बसपा विधायक की कंपनी पर आयकर का छापा

Wed, 25 Feb 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो -30-सीएस इंफ्रास्ट्रक्चर के परिसर में खड़ी छापा टीम की गाड़ियां- संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
पूराबाजार। अंबेडकरनगर हाईवे स्थित बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की कंपनी सीएस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और प्रोजेक्ट साइट पर बुधवार को आयकर विभाग ने छापा मारा। करीब 12 बजे पहुंची टीम ने पूरे परिसर को सील कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मच गई। कार्रवाई के दौरान अंदर मौजूद कर्मचारियों को बाहर जाने से रोका गया, जबकि बाहर के लोगों को अंदर नहीं आने दिया गया। सीएस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड सड़क निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय एक प्रमुख कंपनी है। रामनगरी के सड़कों के सभी बड़े प्रोजेक्ट इसी कंपनी के पास हैं। आयकर अधिकारियों ने कार्यालय के दस्तावेजों, कंप्यूटर डेटा और वित्तीय अभिलेखों की गहन जांच की। देर शाम तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें