फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हनुमानगढ़ी में मिलावटी लड्डू बेचने पर होगी कार्रवाई

Tue, 01 Jul 2025 10:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। हनुमानगढ़ी में अब दुकानदारों के लिए नया फरमान जारी किया गया है। मंदिर प्रशासन ने सर्कुलर जारी किया है कि लड्डू बेचने वाले अब डिब्बे पर दुकान का नाम और फोन नंबर लिखेंगे। सिर्फ ऐसा प्रसाद ही मंदिर में चढ़ाया जा सकेगा। यह आदेश एक जुलाई से लागू हो गया है।
विज्ञापन


पहले से ही बजरंगबली को सिर्फ देसी घी के लड्डू चढ़ाए जा रहे हैं। इसके बावजूद कुछ प्रसाद के मिलावटी होने की शिकायत मिल रही थी। अब मिलावटी लड्डू बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। लड्डू विक्रेताओं और हनुमान गढ़ी के संतों के बीच बैठक कर इसके लिए समिति बनाई गई है।


हनुमानगढ़ी की सागरिया पट्टी के उत्तराधिकारी महंत संजय दास ने कहा कि प्रसाद में मिलावट की शिकायत कई बार अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं ने महंतों से की थी। इसको लेकर संत समाज और व्यापारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इसके बाद लड्डू प्रसाद में मिलावट को बंद करने के लिए सभी दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रसाद के डिब्बे पर अपना, दुकान का नाम और फोन नंबर लिखें। कोई मिलावटी लड्डू बेचते हुए पाया गया तो उसे निष्कासित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें