फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सोशल प्लेटफॉर्म पर प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण करने का आरोपी बरी

Mon, 08 Jun 2026 09:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दिल्ली से अयोध्या घूमने आई महिला को सोशल प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से प्रेमजाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी शेष मणि मिश्रा को सबूत के अभाव में बरी कर दिया गया। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम हरेंद्र नाथ ने पत्रावली पर मौजूद तथ्यों एवं आरोपी के अधिवक्ता के तर्कों को सुनने के बाद सुनाया है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार घटना थाना कोतवाली अयोध्या क्षेत्र की वर्ष 2020 की है। पीड़िता को फेसबुक पर अयोध्या के स्वर्ग द्वार मोहल्ला निवासी शेषमणि मिश्र उर्फ सिंटू से दिल्ली से अयोध्या घूमने आई महिला की मुलाकात हुई। इसी दौरान बातचीत के जरिये आरोपी ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।इ सके बाद सोशल प्लेटफॉर्म के फेसबुक के जरिये आरोपी व महिला में बात चीत होती रही। आरोपी ने अपनी बातों से प्रभावित करके महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी ने अपने साथी राजीव लोचन को शेयर कर दिया। आरोपी ने फोन करके महिला को अश्लील शब्दों से परेशान किया । तब मजबूर होकर पीड़िता ने थाना कोतवाली अयोध्या में 11 जून 2020 को शेषमणि मिश्र के विरूद्ध दुष्कर्म करने व गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोपी की ओर से पेश अधिवक्ताओं ने बचाव करते हुए तर्क दिया कि वह निर्दोष है। विवेचना के दौरान विवेचक ने गंभीर त्रुटियां कारित किया। दर्ज कराई गई रिपोर्ट के कथानक बनावटी तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत किए गए हैं। न्यायाधीश ने पत्रावली पर मौजूद तथ्यों के आधार पर आरोपी को सबूत के अभाव में दोष मुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें