फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रॉन्ग साइड में चालान पर चालकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Mon, 08 Jun 2026 09:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। परिवहन आयुक्त ने सोमवार को अयोध्या का दौरा कर ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट (डीटीटीआई) और संभागीय परिवहन कार्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



इस दौरान उन्होंने डीटीटीआई में सड़क सुरक्षा और प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रॉन्ग साइड ड्राइविंग में चालान होने वाले वाहन चालकों को पुनः प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उल्लंघनों को रोकना है। संभागीय परिवहन कार्यालय में अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। कर्मचारियों को कंप्यूटर प्रणाली का स्वयं संचालन करने को कहा गया। उन्हें तकनीकी दक्षता बढ़ाने और लंबित प्रकरणों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

सड़क सुरक्षा के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
इसके बाद, अयोध्या और बस्ती संभाग के परिवहन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। इसमें शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। सड़क सुरक्षा की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसमें ओवरस्पीडिंग, ड्रंकन ड्राइविंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले शामिल थे। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई को प्रभावी बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी संबंधित विभागों और आमजन की सामूहिक जिम्मेदारी है। आयुक्त ने डीटीटीआई परिसर में पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण व हरित परिसर के विकास के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें