फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पत्नी को जलाकर मारने के आरोपी को नहीं मिली जमानत

Tue, 05 May 2026 08:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। एक लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी प्रीती को केरोसिन डालकर जलाने के मामले में आरोपी पति साजन उर्फ मुकेश गुप्ता को अदालत से राहत नहीं मिली। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सुरेंद्र मोहन सहाय ने अपराध की गंभीरता के कारण उसकी जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार घटना थाना पूरा कलंदर क्षेत्र के मोइया बेगमगंज गांव की है। इसी वर्ष 27 मार्च की रात में प्रीती गुप्ता (25) को कमरे में बंद करके केरोसिन डालने के बाद माचिस से आग लगा दी गई। गंभीर हालत में पीड़िता को लखनऊ ले जाया गया जहां पर उसकी मृत्यु हो गई।
मृतका की मां विजय लक्ष्मी की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार पुत्री का विवाह मुकेश के साथ 9 मई 2022 को हुआ था। दहेज के लिए ससुराल में उसे प्रताड़ित किया गया। एक लाख रुपये की मांग पूरी न किए जाने से प्रीती को कमरे में बंद कर दिया गया। ननद शिवानी ने प्रीती पर केरोसिन डाला तथा सास कलावती ने माचिस से आग लगा दी। तहरीर के आधार पर पति मुकेश गुप्ता उर्फ साजन, सास कलावती, ननद शिवानी व रितेश गुप्ता के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


मृतका प्रीती गुप्ता का मृत्यु से पहले मजिस्ट्रेट ने बयान दर्ज किया जिसमें उसने ननद शिवानी पर पहले अपने ऊपर फिर प्रीती के ऊपर केरोसिन तेल डाले जाने की बात कही गई। सास कलावती ने माचिस जलाकर आग लगा दी। शिवानी बाहर निकल गई और कमरा बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें