फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तीन युवकों से मारपीट, फायरिंग का आरोप

Fri, 02 Oct 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में तीन युवकों ने दो नामजद समेत आठ लोगों पर रास्ता रोककर मारपीट, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास और पिस्तौल से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। मामले में शिव कुमार यादव, राजकुमार यादव और प्रिंस यादव की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, एक अक्तूबर की शाम करीब 5:35 बजे तीनों युवक काम खत्म कर अपने निवास की ओर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में लवकुश यादव निवासी बाबूराम और मुकेश यादव निवासी भगत यादव, मतरैया, छह अन्य अज्ञात लोगों के साथ बाइक और कार से पहुंचे और रास्ता रोक लिया। इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने तीनों को जमीन पर गिरा दिया और गर्दन दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि जाते समय पिस्टल से फायरिंग की गई। घटना में तीनों घायल हो गए। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों और छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें