फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: निगेटिव मार्किंग के विरोध में एबीवीपी ने किया छात्र संवाद

Sat, 18 Apr 2026 09:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक सम सेमेस्टर परीक्षाओं में लागू निगेटिव मार्किंग के विरोध में छात्र संपर्क अभियान चलाया है। इसी क्रम में विद्या कुंड स्थित श्री परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को छात्रों से संवाद किया गया।
विज्ञापन


जिला संयोजक प्रियांशु तिवारी ने कहा कि बिना पर्याप्त तैयारी और शैक्षणिक संवाद के निगेटिव मार्किंग लागू करना छात्रों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने इसे छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय बताया। वहीं, एसएफडी (स्टूडेंट फाॅर डेवलमेंट)
सह संयोजक अभिषेक पांडेय ने बताया कि इससे छात्रों की वर्णनात्मक लेखन क्षमता प्रभावित हो रही है। एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से वर्तमान सत्र में इस प्रणाली को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की मांग की है। अभियान में शिवम शुक्ला समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें