फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: श्रीराम अस्पताल में बनेगा ट्राॅमा सेंटर

Sun, 29 Nov 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम चिकित्सालय में ट्राॅमा सेंटर, इमरजेंसी और डायग्नोस्टिक सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 9.80 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। परियोजना की पहली किस्त के रूप में 4.90 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। राम मंदिर के निकट स्थित श्रीराम चिकित्सालय पर भी इसका असर पड़ा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अस्पताल को चिकित्सा संसाधनों से समृद्ध करने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इससे स्थानीय मरीजों के साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर आपातकालीन चिकित्सा और जांच सुविधाएं मिल सकेंगी। सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक देवव्रत पवार ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को पत्र भेजकर स्वीकृति और पहली किस्त जारी होने की जानकारी दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें