फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्त्री रोग विशेषज्ञों के दल ने किए रामलला के दर्शन

Thu, 20 Feb 2025 09:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कानपुर में होने वाले राष्ट्रीय गाइनोकोलॉजिकल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने से पूर्व स्त्री रोग विशेषज्ञों का दल बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचा। देवकाली स्थित एक होटल में इकट्ठा होने के बाद 40 चिकित्सकों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

कोआर्डिनेटर और वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी चौहान ने चिकित्सकों के दल का स्वागत किया। दर्शन के बाद चिकित्सकों ने कहा कि प्रभु के दर्शन से वह अभिभूत हैं। डॉ. कल्पना मेहता ने कहा कि अयोध्या विकास की ऊंचाइयों को छू रही है। डॉ. ममता, डॉ. सुनीता पाटिल ने कहा कि रामलला के दर्शन की काफी समय से इच्छा थी, जो कि कॉन्फ्रेंस के जरिए पूरी हुई है। इसी तरह डॉ. विजयंती कोलेकर, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. तेजावती आदि ने हर्ष जताया। कोआर्डिनेटर डॉ. शालिनी चौहान ने बताया कि कानपुर में तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस शुक्रवार से आयोजित है। दर्शन के बाद सभी वरिष्ठ चिकित्सक रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें