फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: वीकेंड पर रामनगरी में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

Sun, 07 Dec 2025 08:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
10-  राम मंदिर में दर्शन कर वापस आती श्रद्धालुओं की  भीड़- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। सप्ताहांत (वीकेंड) पर रामनगरी आस्था और श्रद्धा से सराबोर रही। ध्वजारोहण समारोह के बाद से ही रामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी है। इससे पहले जहां रोजाना 70 से 80 हजार श्रद्धालु रामलला के दर्शन को पहुंच रहे थे, इन दिनों यहा संख्या रोजाना एक लाख को पार कर रही है। पिछले चार दिनों में साढ़े चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दर पर हाजिरी लगाई है।
विज्ञापन

रविवार को जैसे ही मंदिर का द्वार खुला श्रद्धालुओं की कतार लग गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया श्रद्धालुओं का रेला भी बढ़ता गया। सुबह के समय बड़ी संख्या में रामलला के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं दोपहर में स्कूलों छात्रों का ग्र्रुप व दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं का समूह भी रामलला के दर्शन को कतारबद्ध नजर आया। भीड़ नियंत्रण के लिए निकासी मार्ग में आंशिक बदलाव भी किया गया है। साथ ही गोल्फ कार्ट खड़ी करने का नियत स्थान भी तय कर दिया गया है। संकेतक भी लगा दिए गए हैं, इससे रामपथ पर भीड़ का दवाब भी कम हुआ है। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद से ही श्रद्धालु बढ़े हैं। रोजाना एक से सवा लाख श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन, सुरक्षा व सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
सुबह 11 बजे तक फुल हो गए वीआईपी स्लॉट
राम मंदिर में वीआईपी दर्शन की भी होड़ खूब दिखी। आलम यह रहा कि रविवार की सुबह 11 बजे तक ही वीआईपी दर्शन के सभी सात स्लॉट बुक हो गए। पहला स्लॉट सुबह सात से नौ बजे व आखिरी स्लॉट शाम सात से नौ बजे का होता है। रविवार को करीब 2500 लोगों ने रामलला के वीआईपी दर्शन किए। वहीं रविवार को होने वाली रामलला की शृंगार, मंगला आरती व शयन आरती का पास शनिवार को ही फुल हो गया था। शनिवार को भी लगभग 2300 श्रद्धालुओं ने रामलला में वीआईपी दर्शन का लाभ उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
तिथि- श्रद्धालुओं की संख्या
4 दिसंबर- 95,250
5 दिसंबर-10,2540
6 दिसंबर-1,25,123
7 दिसंबर- 1,32,146
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें