फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सीईओ नहीं धर्माचार्य की हो नियुक्ति

विज्ञापन
अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर की व्यवस्थाओं और चढ़ावे की व्यवस्था को लेकर सरकार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने तीखे सवाल उठाए। कहा कि राम मंदिर में सीईओ की नियुक्ति के बजाय धर्माचार्यों की नियुक्ति होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस ने राम मंदिर को कमाई का जरिया बना दिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के हैदरगंज में कार्यकर्ता सम्मेलन व जनसभा को संबोधित करने अयोध्या पहुंचे। एयरपोर्ट पर बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार को राम मंदिर को कमाई का माध्यम नहीं बनाना चाहिए और चढ़ावे की व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी रखनी चाहिए। कहा कि पैसे गिनने वाले जेल गए, लेकिन गिनवाने वाले अब तक क्यों नहीं गए। उन्होंने नृपेंद्र मिश्रा, चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोविंद देवगिरी और गोपाल राव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि राम मंदिर का सारा पैसा आरएसएस के खाते में गया है।

विधानसभा चुनाव में बनेगा मुख्य मुद्दा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मुद्दा प्रमुख चुनावी मुद्दा रहेगा। कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई और युवाओं के भविष्य को भी चुनावी मुद्दा बताया। छात्रों पर लाठीचार्ज का जिक्र करते हुए उन्होंने सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


केंद्र और राज्य सरकारों पर लगाए गंभीर आरोप

हैदरगंज/जानाबाजार। हैदरगंज बाजार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकारों पर गंभीर आरोप लगाए। अजय राय ने राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी और भ्रष्टाचार का दावा किया। कहा कि बड़े चोरों को बचाकर छोटे कर्मचारियों को फंसाया गया है। इससे पूर्व सम्मेलन में संयोजक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि समस्त देशवासियों की निगाहें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर टिकी हैं। जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने सम्मेलन की अध्यक्षता की, जबकि पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने संचालन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें