फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मुख्य लाइन का तार टूटा, आपूर्ति बाधित

Wed, 12 Aug 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। बुधवार को विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी मुख्य लाइन का तार टूट जाने से क्षेत्र में 7 घंटे 45 मिनट तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह 11 बजकर 12 मिनट पर आपूर्ति ठप हुई, जो शाम 6 बजकर 57 मिनट पर बहाल हो सकी। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से लोगों का जीवन मुश्किल हो गया। दुकानों के इन्वर्टर जवाब दे गए। घरों में पंखे और कूलर बंद होने से लोग बेहाल रहे। किसानों की धान की फसल की सिंचाई भी नहीं हो पाई। बुधवार सुबह 7 बजे से 10 बजे तक भी रोस्टर के तहत बिजली कटौती हुई थी। मंगलवार रात में भी कई बार आपूर्ति बाधित हुई। इससे लोगों को रातभर परेशानी झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें