फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जीआईसी-फतेहगंज ओवरब्रिज के नीचे बनेगा मिनी क्रिकेट मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श शुक्ल
विज्ञापन

अयोध्या। नए साल में प्रदेश की योगी सरकार की ओर से अयोध्या को नई सौगातें देने का सिलसिला जारी है। शहर के जीआईसी-फतेहगंज ओवरब्रिज के नीचे मिनी क्रिकेट मैदान बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। यहीं पर पार्किंग के साथ बच्चों के खेलने का स्थान भी विकसित किया जाएगा। इसके लिए राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत 2.5 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

नगर निगम की ओर से यह कार्ययोजना शासन को भेजी गई थी। इसे अनुमोदन प्रदान किए जाने के साथ धनराशि आवंटित किए जाने की जानकारी प्रदेश शासन के अनु सचिव संजय तिवारी ने राज्य मिशन निदेशक स्मार्ट सिटी को दी। इसके बाद सहायक निदेशक लेखा स्मार्ट सिटी अखिल सिंह की ओर से नगर आयुक्त को पत्र भेजकर डीपीआर शासन को उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई है। शासन स्तर पर प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद नगर निगम की ओर से डीपीआर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जीआईसी से फतेहगंज ओवरब्रिज के नीचे काफी रिक्त स्थान है। इस समय स्थानीय लोगों और दुकानदारों के साथ ठेले-खोमचे वालों की ओर से अतिक्रमण कर इसका अवैध तरीके से उपयोग किया जा रहा है। इसके चलते सर्विस रोड पर आवागमन भी प्रभावित होता है। ऐसे में नगर निगम की इस कार्ययोजना पर अमल किए जाने के बाद जनसुविधाओं को विस्तार मिलेगा। साथ ही अवैध अतिक्रमण की समस्या का भी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

बैडमिंटन कोर्ट भी बनेगा, पार्किंग का निर्माण होने से जाम से मिलेगी निजात
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के अनुसार मिनी क्रिकेट मैदान और बच्चों के खेलने के लिए स्थान विकसित करने के साथ ही बैडमिंटन कोर्ट का भी निर्माण कराया जाएगा। इससे शहरी क्षेत्र में रहने वाले खिलाड़ियों को नया विकल्प मिलेगा। आसपास रहने वाले बच्चों को भी खेल गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा। जीआईसी-फतेहगंज ओवरब्रिज के नीचे के पूरे क्षेत्र का सुंदरीकरण कराते हुए गार्डन विकसित किया जाएगा। यहां पर स्थानीय लोग सुबह और शाम को प्राकृतिक वातावरण में कुछ समय व्यतीत कर सकेंगे। पार्किंग का निर्माण होने से फतेहगंज और आसपास की बाजार में वाहनों से आने वाले लोगों को सहुलियत होगी। सड़कों पर वाहन खड़ा करने से लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें