फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सोख्ता गड्ढे में डूबकर चार वर्षीय बालक की मौत

Wed, 30 Apr 2025 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। कुमारगंज के हरदोईया पूरे पंडाइन निवासी शिवशंकर का चार वर्षीय पुत्र अनमोल मंगलवार शाम करीब 3:30 बजे घर के बाहर अकेले खेल रहा था। इस बीच वह पास में स्थित सोख्ता गड्ढे में गिर गया। काफी देर तक न दिखने पर उसकी मां संजू उसे खोजने लगीं। पता न चलने पर पति को जानकारी दी।
विज्ञापन

जानकारी होते ही शिवशंकर मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ खोजबीन में जुट गए। रात करीब 9:30 बजे लोगों ने बांस के डंडे को सोख्ता गड्ढे में डालकर घुमाया तो अनमोल की शर्ट उसमे फंस गई। ऊपर खींचने पर उसका शव दिखाई दिया। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। अनमोल मां-बाप की बड़ी संतान था। उनके एक छोटी बेटी रिया है।
चौकी प्रभारी चिलबिली आशीष सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी कार्यवाही से इंकार कर दिया तो शव का पंचनामा करके परिजनों को सौंप दिया गया। सोख्ता गड्ढा करीब 15 वर्ष पूर्व गांवसभा की ओर से बनवाया गया था, जिसका ढक्कन टूटने के कारण यह घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें