फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ट्रेलर की चपेट में आकर बालक की मौत, तीन घायल

Wed, 25 Jun 2025 09:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या के लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर बुधवार की सुबह 08:30 बजे ट्रेलर की चपेट में आकर पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दंपती समेत तीन घायल हो गए। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में चल रहा है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर निवासी बाबादीन, पत्नी केशकुमारी (23), बेटे सूर्यांश (5) व शिवांश (7) के साथ बाइक से बस्ती जा रहे थे। उनके साथ दूसरी बाइक पर सुल्तानपुर के ही अनिल और रीना भी जा रहे थे। बूथ नंबर चार से आगे बढ़ने पर एक पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि केश कुमारी की गोद से उछलकर सूर्यांश सड़क पर गिरकर ट्रेलर के नीचे आ गया। हादसे में सूर्यांश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, बाबादीन, केश कुमारी और शिवांश घायल हो गए।
कोतवाल अयोध्या मनोज शर्मा ने सभी को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने सूर्यांश को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रेलर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें