09 -सिविल लाइन स्थित बस अड्डे पर खड़ी बसें -संवाद
अयोध्या। छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए राज्य सड़क परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था की है। अयोध्या डिपो से 30 अक्तूबर तक 85 बसें विभिन्न रूटों पर संचालित की जा रही हैं। त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बसों की तैनाती की गई है। अयोध्या से दिल्ली के लिए दस बसें, लखनऊ और कानपुर मार्ग पर 15 बसें, लखनऊ-गोरखपुर रूट पर 15 बसें, लखनऊ-आजमगढ़ मार्ग पर 15 बसें, अयोध्या-प्रयागराज रूट पर 25 बसें और अयोध्या-वाराणसी मार्ग पर पांच बसें चलाई जा रही हैं। इनमें से अधिकांश बसें 30 अक्तूबर तक संचालित होंगी।
बसों के संचालन के लिए परिवहन निगम ने विशेष निगरानी की व्यवस्था भी की है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए बसों की तकनीकी जांच पहले से कर ली गई है। बस स्टैंड पर भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है और टिकट काउंटरों पर पर्याप्त कर्मचारी लगाए गए हैं ताकि यात्रियों को टिकट लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।