फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जन आरोग्य मेले में 644 रोगियों ने कराया इलाज

Sun, 01 Mar 2026 09:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गद्दौपुर में मरीजो का परीक्षण करती डॉक्टर  
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अयोध्या। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान सभी केंद्रों पर 644 मरीजों ने इलाज कराया। मौके पर इलाज न हो पाने के कारण 46 रोगियों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जिले के 28 प्राथमिक व आठ नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। सभी केंद्रों पर 73 डॉक्टर और 201 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किए थे। मेले में आंख के 43, बुखार के 97, सांस के 72, पेट के 116, शुगर के 105, चर्म रोग के 106, टीबी के संदिग्ध 24, एनीमिया के 21, उच्च रक्तचाप के 33 मरीज आए। 85 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। दो कुपोषित बच्चों को अग्रिम इलाज के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र संदर्भित किया गया। मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों अमानीगंज, बवां, गद्दोपुर, खड़भड़िया, शाहगंज, सराय धनेठी में 209 मरीजों ने पंजीकरण कराया। खून की कमी मिलने पर पांच महिलाओं को आयरन-सुक्रोज का इंजेक्शन चढ़ाया गया। अमानीगंज में डॉ. महेंद्र, बवां में डॉ. प्रवीण मौर्य, गद्दोपुर में डॉ. सुमन वर्मा, खड़भड़िया में डॉ. नेहा श्रीवास्तव, शाहगंज में डॉ. अजय कुमार गुप्ता और सराय धनेठी में डॉ. जीपी मौर्य ने परीक्षण व उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनभरिया, पछियाना, हैदरगंज, विजयनपुर सजहरा में 246 मरीजों का इलाज हुआ। गंभीर स्थिति के तीन मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंशुमान गुप्ता ने बताया कि पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। हैदरगंज प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी पर 26 मरीजों का इलाज हुआ। डॉ. अवधेश तिवारी के नेतृत्व में फार्मासिस्ट एजाज अहमद, एएनएम विजय लक्ष्मी और वार्डबॉय फूलचंद पांडेय ने रोगियों का इलाज किया। रानीबाजार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंदैला में डॉ. दिनेश प्रकाश ने 37 रोगियों का इलाज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें