फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: खिलाड़ियों ने होली से पहले खेली रंगों की होली

Sun, 01 Mar 2026 09:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
12-डाभासेमर स्टेडियम में एक दूसरे को गुलाल लगाने के बाद होली की बधाई देतीं ​खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में होली पर्व के पहले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों ने रंगों के साथ होली मनाई। स्टेडियम परिसर में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल रहा। विभिन्न खेलों के खिलाड़ी अपने-अपने प्रशिक्षण सत्र के बाद एकत्र हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। ढोल की थाप और होली गीतों के बीच खिलाड़ी जमकर थिरके। किसी ने चेहरे पर हल्का गुलाल लगाया तो किसी ने रंगों की बौछार के साथ खुशी जाहिर की। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने कहा कि होली प्रेम, एकता और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। ऐसे सांस्कृतिक पर्व खिलाड़ियों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं की व्यस्तता के बीच इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों को मानसिक रूप से तरोताजा करते हैं और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें