फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बनवीरपुर में बनेगा 600 मीटर लंबा रेलवे ओवरब्रिज

Mon, 30 Jun 2025 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या को जल्द ही एक और रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का तोहफा मिलने जा रहा है। यह फोर लेन होगा। बनवीरपुर में प्रस्तावित 600 मीटर लंबे आरओबी के लिए 170 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शासन को भेजी गई है। यह ओवरब्रिज शहर की यातायात व्यवस्था को और सुगम बनाने के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति देगा।
विज्ञापन

बनवीरपुर क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग संख्या 124 पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को असुविधा होती है। इस आरओबी के निर्माण से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और यातायात का प्रवाह निर्बाध होगा। बनवीरपुर में ओवरब्रिज का निर्माण रिंग रोड के साथ समन्वय में होगा। इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। इस परियोजना से न केवल अयोध्या, बल्कि आसपास के क्षेत्र जैसे फैजाबाद, गोंडा और बस्ती भी लाभान्वित होंगे। बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापार और पर्यटन को गति मिलेगी। इससे स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों को लाभ होगा। साथ ही, यह परियोजना अयोध्या को एक आधुनिक और सुगम शहर के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी।
सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल ने बताया कि डीपीआर में परियोजना की तकनीकी और वित्तीय आवश्यकताओं का विस्तृत विवरण शामिल है। योगी सरकार की प्राथमिकता को देखते हुए इस परियोजना को जल्द ही हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें