फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आयुष्मान रोगियों के इलाज में जिला स्तरीय अस्पताल फिसड्डी

Mon, 30 Jun 2025 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। आयुष्मान भारत योजना के रोगियों का बेहतर इलाज भले ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, लेकिन जिला स्तरीय अस्पताल इस मामले में फिसड्डी हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले के तीन अस्पतालों में तय लक्ष्य के सापेक्ष आधे मरीजों का इलाज भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थियों का इलाज निजी अस्पतालों के अलावा 16 सरकारी अस्पतालों में भी होता है। इनमें 11 सीएचसी, मेडिकल कॉलेज के अलावा चार जिला स्तरीय अस्पताल शामिल हैं। प्रत्येक सीएचसी को हर माह न्यूनतम 30 आयुष्मान रोगियों के इलाज का लक्ष्य दिया जाता है। जबकि, मेडिकल कॉलेज समेत सभी जिला स्तरीय अस्पतालों को हर माह 75 ऐसे रोगियों का इलाज करना होता है।
विशेषज्ञों के अकाल व कम संसाधनों के बीच सीएचसी पर तो निर्देशों का बखूबी पालन हो रहा है, लेकिन हर तरह से समृद्ध जिला स्तरीय अस्पताल इसमें दिलचस्प नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट इन दावों की पुष्टि कर रही है। इसके अनुसार तय लक्ष्य के सापेक्ष मेडिकल कॉलेज में लगभग डेढ़ गुना अधिक इलाज हुआ है, लेकिन जिला अस्पताल, श्रीराम अस्पताल व कुमारगंज अस्पताल इस मामले में पीछे हैं।
विज्ञापन

पिछले छह माह में श्रीराम अस्पताल में सिर्फ 36 आयुष्मान रोगियों का इलाज हुआ है। इसके अलावा जिला अस्पताल में मई में 24, महिला अस्पताल में 55 मरीजों का इलाज हुआ। जबकि, कुमारगंज अस्पताल में मई में खाता तक नहीं खुला। बीते दिनों हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में इस पर डीएम ने नाराजगी जताई है।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान ने बताया कि सभी अस्पतालों को भर्ती होने वाले मरीजों से विवरण लेकर उनका योजना के तहत पंजीकरण करने और बेहतर चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी हर माह समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें