फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राम मंदिर में महाराष्ट्र की 52 महिलाओं ने की श्रीराम स्तुति

Sun, 04 Oct 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं मातृश​क्तियां।
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में रविवार को महाराष्ट्र से पधारीं 52 मातृशक्तियों ने प्रभु श्रीराम की स्तुति की। इन महिलाओं ने तीन घंटे तक भगवान का गुणगान किया। यह आयोजन विशेष रूप से श्रीराम के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए किया गया था।
विज्ञापन

तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम बेला में यह स्तुति कार्यक्रम संपन्न हुआ। रंजीनी श्रीजेस मेनन के नेतृत्व में आईं इन मातृशक्तियों ने पूरी श्रद्धा के साथ भाग लिया। तीन घंटे की स्तुति के उपरांत उन्होंने भगवान श्रीराम के दर्शन किए। इसके साथ ही मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित समस्त देवी-देवताओं का भी दर्शन पूजन किया गया। -संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें