फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तीन उपकेंद्र की 40 हजार की आबादी ने झेला बिजली संकट

Wed, 16 Jul 2025 09:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के तीन अलग-अलग बिजली उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बुधवार को लगभग 40 हजार की आबादी ने बिजली संकट झेला। कौशलपुरी व सिविल लाइन उपकेंद्र पर लगे ट्रांसफार्मर में दिक्कत रही तो देवकाली उपकेंद्र में नाका से आने वाली लाइन ब्रेक डाउन होने से समस्या रही।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे कौशलपुरी कॉलोनी से जुड़े विभिन्न इलाकों में बिजली गुल हो गई। उमस के बीच उपभोक्ता परेशान होने लगे। बताया गया कि उपकेंद्र पर लगे पॉवर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खामियों की वजह से दिक्कत आई है। तकनीकी टीम मौके पर पहुंची, लेकिन शाम छह बजे तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। यहां रहने वाले कौशल कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वहीं, देवकाली बिजली उपकेंद्र के एक मैरिज लॉन के पास रहने वाले अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर से ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई बार इसकी जानकारी के लिए अवर अभियंता के सीयूजी नंबर पर कॉल किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। सीमा सिंह ने बताया कि दोपहर में बिजली न होने से गर्मी से हालत खराब हो गई। घरेलू कामकाज भी बाधित हुए।
विज्ञापन

इसके अलावा सिविल लाइन बिजली उपकेंद्र से जुड़े रोडवेज के आसपास के उपभोक्ताओं को भी बिजली संकट झेलना पड़ा। बताया गया कि उपकेंद्र पर लगे ट्रांसफार्मर से धुआं उठने के कारण आपूर्ति बाधित की गई थी। मरम्मत के बाद देर शाम तक आपूर्ति बहाल की गई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
अधिशासी अभियंता मनीष चौबे ने बताया कि यार्ड में दिक्कत होने से समस्या आई थी। देवकाली बिजली उपकेंद्र की लाइन नाका से होकर आती है। नाका क्षेत्र की लाइन में ब्रेकडाउन होने से उसे दूसरे उपकेंद्र से जोड़कर चलाया गया, लेकिन देवकाली में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इसलिए उपभोक्ताओं को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें