फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बिना लाइन यूरिया लेने पर बवाल, लगाई गई पुलिस

Wed, 16 Jul 2025 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। क्षेत्र के साधन सहकारी समिति जयसिंहमऊ में यूरिया वितरण के समय कुछ किसानों के बिना लाइन से खाद लेने को लेकर बवाल हो गया। इसके बाद पुलिस बुलाई गई और उनकी निगरानी में यूरिया बांटी गई।
विज्ञापन

इन दिनों क्षेत्र में यूरिया की किल्लत चल रही है। बुधवार की सुबह साधन सहकारी समिति में यूरिया वितरण शुरू हुआ तो सचिव प्रमोद शुक्ला किसानों का आधार कार्ड जमा करके बारी-बारी यूरिया बांटने लगे। किसान अजीत पटेल ने बताया कि खाद के लिए वह लोग सुबह 11 बजे से लाइन लगाए थे। जैसे ही वितरण शुरू हुआ, बगैर नंबर लगाए कुछ लोग गेट के पास खड़े हो गए और किसी को अंदर जाने नहीं दे रहे थे, जिसे लेकर किसानों ने हंगामा कर दिया।
सचिव ने बताया कि 400 बोरी यूरिया खाद उपलब्ध थी। कुछ लोग बवाल कर रहे थे। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अमित कुमार सिंह को सूचना दी गई। उन्होंने थाना प्रभारी संदीप त्रिपाठी को सूचित किया। पुलिस पहुंची और लाइन लगवाकर यूरिया बांटी गई। लगभग 10 दिन में तीन बार में 1200 बोरी यूरिया बांटी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें