फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महोत्सव में 251 कन्याओं का होगा विवाह

Thu, 19 Mar 2026 09:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बाजार। मां कामाख्या धाम महोत्सव का आगाज शुक्रवार सुबह 10 बजे कन्या पूजन के साथ होगा। महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अंतर्गत 251 कन्याओं का विवाह भी होगा।
विज्ञापन

मां कामाख्या धाम महोत्सव न्यास के मुख्य संरक्षक विधायक रामचंद्र यादव व अध्यक्ष रविकांत तिवारी मोनू ने बताया कि 20 से 26 मार्च तक मां कामाख्या परिसर में अवध से लेकर भोजपुरी व बॉलीवुड दुनिया के बड़े-बड़े भजन गायक व अभिनेता अलग-अलग दिनों में अपनी प्रस्तुति देंगे। 24 मार्च को दंगल का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें देश व विदेश के पहलवान अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। दंगल के मुख्य अतिथि कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह होंगे। बृहस्पतिवार को मां कामाख्या धाम महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गईं। न्यास अध्यक्ष रविकांत तिवारी मोनू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष व न्यास के संयोजक शीतला प्रसाद शुक्ला, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी गायक विवेक पांडेय, तेज तिवारी, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें