फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: किसानों ने बिजली विभाग पर लगाया अवैध वसूली का आरोप

Thu, 19 Mar 2026 09:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मवई। भारतीय किसान यूनियन रुदौली इकाई के पदाधिकारियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पटरंगा एसडीओ अभय सिंह पर क्षेत्र में किसानों और अन्य उपभोक्ताओं से अनियमित वसूली करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि जिन किसानों ने अपने बिजली बिल का भुगतान कर दिया है, उन्हें भी अधिक बिल दिए जा रहे हैं। नए कनेक्शन के नाम पर आठ हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक की मांग की जा रही है। संगठन ने स्मार्ट मीटर रीडिंग के नाम पर भी अतिरिक्त धन उगाही का आरोप लगाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पोल की मानक दूरी को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं, जिससे विवाद की स्थिति बन रही है।

भाकियू नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित एसडीओ को हटाने की मांग की है। चेतावनी भी दी कि शीघ्र कार्रवाई न होने पर वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडेय, शंकर पाल पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें