फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बिजली चोरी मिलने पर तीन उपभोक्ताओं से होगी 22 लाख की वसूली

Wed, 16 Jul 2025 08:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बिजली निगम के मुख्य अभियंता अशोक चौरसिया के नेतृत्व में बुधवार को सुल्तानपुर के तीन प्रतिष्ठानों पर विजिलेंस टीम के साथ जांच की गई। इस दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितता मिलने पर तीनों प्रतिष्ठानों पर 22 लाख की वसूली के लिए राजस्व निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने बताया कि पिछले काफी समय से सुल्तानपुर के कुछ प्रतिष्ठानों पर बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी। बुधवार को अधीक्षण अभियंता सुल्तानपुर विपुल कुमार गर्ग और विजिलेंस टीम के साथ इंडियन बैंक दरियापुर स्थित विवेक सोनी के फिटनेस एंपायर जिम की जांच की गई। इस दौरान बिना कनेक्शन के सीधे तौर से लगभग 12 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी गई। इनसे 20 लाख रुपये जमा करने का निर्देश दिया गया है।
इसके बाद टीम सहारा गार्मेंट्स एंड स्पोर्ट्स नामक प्रतिष्ठान की जांच की। यहां घरेलू कनेक्शन से व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था। वहीं, नैय्यर जैदी के प्रतिष्ठान पर जांच की गई तो प्रतिष्ठान स्वामी मीटर बायपास करके लगभग चार किलोवाट बिजली चोरी करते पकड़ा गया है। इन दोनों उपभोक्ताओं से एक-एक लाख रुपये राजस्व निर्धारण करके धनराशि शीघ्र जमा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें