फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जीएसटी चोरी करने वाले 139 वाहनों से जमा हुए डेढ़ करोड़

Wed, 10 Dec 2025 09:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। स्टेट जीएसटी के सचल दल ने नवंबर में कर चोरी मिलने पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। अभियान के तहत 7,502 वाहनों की जांच की गई, जिनमें 139 वाहन दोषी पाए गए हैं। संबंधित कारोबारियों पर डेढ़ करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

स्टेट जीएसटी के अयोध्या जोन में अयोध्या और देवीपाटन मंडल के नौ जिले शामिल हैं। इनमें सचल दल की पांच टीमें कर चोरी रोकने के लिए हर माह अभियान चलाती हैं। हाईवे या अन्य प्रमुख मार्गों से सामानों का आयात-निर्यात करने वाले वाहनों को रोककर उनकी जांच की जाती है। गड़बड़ियां मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
प्रदेश मुख्यालय से अयोध्या जोन को नवंबर में 3,250 वाहनों की जांच लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष सभी टीमों ने 7,502 वाहनों की जांच की है। इनमें 139 वाहनों में बड़े पैमाने पर अनियमितता मिली है। अधिकांश वाहन चालक एक ही ई-वे बिल का उपयोग करते पाए गए हैं। कई मामलों में वैध कागजात ही नहीं मिले हैं। 46 वाहनों पर संवेदनशील श्रेणी की वस्तुएं लदी थीं।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ग्रेड-1 संतोष कुमार ने बताया कि नवंबर में दो करोड़ रुपये जुर्माना जमा कराने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 75% उपलब्धि रही है। आयरन स्टील लदे 12 वाहनों से सर्वाधिक 27.53 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। इसके अलावा लकड़ी लदे चार वाहनों से पांच लाख, सुपारी लदे तीन वाहनों से छह लाख, सीमेंट लदे दो वाहन से 2.18 लाख व कोयला लदे तीन वाहन से तीन लाख रुपये जमा हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें