फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रक्तदान शिविर में 128 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Fri, 24 Apr 2026 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
निरंकारी मिशन में के बैनर तले किया गया रक्तदान।  - फोटो : रोडवेज के पास पेट्रोल पंप पर कम हुई भीड़ के बाद पेट्रोल भराते लोग।
विज्ञापन
अयोध्या। निरंकारी आश्रम रानोपाली में शुक्रवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शिविर में कुल 152 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 128 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विभाग अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। शिविर में उपस्थित चिकित्सकीय टीम ने रक्तदाताओं की जांच कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री तेजनरायन पांडेय और पूर्व विधायक खब्बू तिवारी मौजूद रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है और इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। विभाग अध्यक्ष डीके सिंह ने बताया कि इस तरह के शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होते हैं। इस दौरान राजीव तिवारी, ऊषा, रेखा सिंह, रागिनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें