सहायल (औरैया)। क्षेत्र के ग्राम मुघरिहा में बीते रविवार की रात कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। युवक ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। शिकायती के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़ित नारायण सिंह निवासी मुघरिहा ने शिकायती पत्र में बताया कि रविवार को वह घर में अकेला था। शाम को खाना खा रहा था। तभी गांव के सत्यम, शैलेन्द्र, शिवकुमार, संजय व दो अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और उसके ऊपर डंडो से हमला बोल दिया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हल्का इंचार्ज उदयराज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार्रवाई की जा रही है।