फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शराब पीने से मना करने पर युवकों ने दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। कस्बा में एक फास्ट फूड दुकानदार को रविवार रात कुछ युवकों को शराब पीने से मना करना भारी पड़ गया। सोमवार सुबह युवकों ने अपने साथियों के साथ जाकर दुकानदार और उसके पुत्रों को जमकर पीटा और सामान फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया और घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में दबिश दी है।
विज्ञापन

कस्बा के बाबा का पुरवा निवासी अश्वनी पांडे अछल्दा चौराहा पर चाट और नाश्ते की दुकान किए है। आरोप है कि रविवार शाम बहादुरपुर निवासी सोनू और अंकित अपने दो साथियों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचे और चाट का आर्डर दिया। इसी बीच वे शराब पीने लगे। अश्वनी ने मना किया तो आरोपी युवक देख लेने की धमकी देकर वहां से चले गए।
सोमवार दोपहर अश्वनी और उसके पुत्र हिमांशु व आयुष ग्राहकों को सामान दे रहे थे। सोनू और अंकित अपने लगभग 10 साथियों के साथ दुकान पर पहुंचे। अश्वनी व उसके पुत्रों को पीटना शुरू कर दिया। सारा सामान भी सड़क पर फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंकित नाम के एक युवक को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर एक आरोपी को पकड़ लिया है। अन्य आरोपी गोलू, मोनू, सचिन और सोनू की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें