फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पिकअप की टक्कर से मोपेड सवार युवक की मौत

Wed, 15 Jan 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
सीएचसी के बाहर जानकारी करती पुलिस। - फोटो : सीएचसी के बाहर जानकारी करती पुलिस।
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। शादी की खुशियों को एक हादसे ने मातम में बदल दिया। तीन दिन बाद घर में भतीजे की शादी है। शादी की तैयारियों को लेकर खरीदारी करने बाजार जा रहे मोपेड सवार युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे मोपेड सवार की सड़क पर गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप को लेकर चालक मौके से भाग निकला। क्षेत्र के गांव उडेलापुर निवासी पंकज सक्सेना उर्फ छोटे (35) के भतीजे की शादी 19 जनवरी को है।
बुधवार को शादी की तैयारियों को लेकर वह शाम लगभग साढ़े चार बजे मोपेड से बाजार करने रुरुगंज आ रहा था। रास्ते में बिधूना-अछल्दा मार्ग पर रुरुगंज की तरफ से तेज गति से आ रही पिकअप ने मोपेड में टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिरकर पंकज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस और पंकज के परिवारीजनों को दी। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव शव को लेकर सीएचसी आए। पंकज के भाई इंदल ने बताया कि पंकज की पत्नी रूबी दिल्ली में रहती है। उसके दो पुत्र सोनू व मोनू और एक पुत्री छवि है।
कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पंकज मजदूरी करता था। घटना की तहरीर मिलने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। बताया कि घटना के बाद पिकअप लेकर उसका चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें