फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, कुत्तों ने नोचे अवशेष

Thu, 27 Apr 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। फफूंद और कंचौसी रेलवे स्टेशनों के बीच युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ट्रैक पर कुछ अवशेष शेष रह जाने से बुधवार सुबह कुत्ते उन्हें लेकर बिझाई गांव जा पहुंचे। इससे हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को जानकारी दी। जांच में सामने आया कि रात में ट्रेन की चपेट में आए युवक के शरीर के अवशेष रेल ट्रैक पर रह गए थे।
विज्ञापन




बुधवार की सुबह गांव बिझाई एवं आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि किसी व्यक्ति के हत्या कर शव रेल ट्रैक पर फेंका गया है। शव के टुकड़े कुत्ते घसीटकर ले जा रहे हैं।
सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, सीओ प्रदीप कुमार, दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। पड़ताल करने पर पता चला कि रात में लगभग साढ़े 10 बजे दिल्ली हावड़ा अप रेल ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रेन से हादसा होने के कारण शव के टुकड़े काफी दूर तक फैल गए थे। रात में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे थे, लेकिन अंधेरा होने के कारण शव के काफी अवशेष रह गए थे।
कुत्ते वही अवशेष घसीटते हुए दिखे थे। अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि सुबह मिले शव के अवशेष टुकड़ों को इकट्ठा कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें